बागपत, अक्टूबर 1 -- Bagpat News: बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के गुराना रोड स्थित केशव पुरम गली में ड्यूटी से घर लौट रहे एक युवक पर मोहल्ले के ही दबंगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक की गाड़ी में भी आग लगाने का प्रयास किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गुराना रोड के केशव पुरम निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र तस्वीरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रात करीब 9 बजे ड्यूटी से गाड़ी द्वारा अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह गली में घर के बाहर पहुंचा, तभी मोहल्ले के ही रहने वाले शौमीन, शिवम, कल्लू और उनके कुछ अज्ञात साथियों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि दबंगों ने उसकी गाड़ी में भी आग लगाने की कोशिश ...