बागपत, जुलाई 4 -- Bagpat News: बागपत। हजूराबाद गढ़ी गांव के रहने वाले हेड कांस्टेबल अंकित उज्जवल की अचानक तबियत खराब हो गई। परिजनों ने उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जवान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। अमीनगर सराय के हजूराबाद गढ़ी निवासी अंकित उज्ज्वल वर्ष 2011 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती सहारनपुर पुलिस लाइन में थी। परिजनों के अनुसार 2 जुलाई को ड्यूटी से घर लौटने के बाद अंकित को अचानक खून की उल्टी होने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें मेरठ के सुभारती अस्पताल लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- लम्बी बीमारी के चलते सीआरपीएफ के जवान की मौत यही से उनका लिवर का उपचार चल रहा था। रात में उपचार के दौरान अंकित की मौत हो...