Bagpat News: डॉक्टर है नहीं और ओपीडी के बाहर लगी बाल रोग विशेषज्ञ की नेम प्लेट
बागपत, जुलाई 2 -- Bagpat News: जिला अस्पताल में बच्चों की ओपीडी के बाहर आज भी उन डॉक्टरों की नेम प्लेट लगी है जिनका तबादला हो चुका है और एक की संविदा समाप्त हो चुकी है। मरीज नेम प्लेट देखकर ओपीडी में उनके आने का इंतजार देखते है, लेकिन बाद में मायूस होकर लौटना पड़ता है। जिला अस्पताल में तैनात रहे वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. राज सिंह का पदोन्नति सीएमएस के पद पर हो गई थी, जिन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया है। एक माह उन्हें जिला अस्पताल छोड़े हुए हो गए है। इसके अलावा अभी कुछ दिन पूर्व जिला अस्पताल में डा. अशद अली की शिकायत डीएम अस्मिता लाल से की गई थी। जिनके सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने निरीक्षण किया, जिन्हें आरोप सही मिले थे। अनियमितता मिलने पर डा. असद अली की संविदा समाप्त कर दी थी। आज भी अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी से इन दोनों ही चिकित्सकों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.