बागपत, अगस्त 17 -- Bagpat News: बागपत। बुखारी सीजन में निजी पैथोलाजी लैब पर जांच के नाम पर वसूली शुरू हो गई है। मच्छर जनित बीमारियों की पुष्ट जांच के लिए एलाइजा टेस्ट के लिए अनाप-शनाप वसूले जा रहे हैं। मलेरिया और डेंगू की जांच दो तरह से की जाती है। पहली कार्ड टेस्ट है। इसे रैपिड किट टेस्ट भी कह सकते हैं। आमतौर पर इस जांच के लिए 300 से 500 रुपये तक लिए जाते हैं। इसमें ज्यादा बड़ा खेल नहीं है। असल लूट एलाइजा टेस्ट में है। अमूमन यह 1000 रुपये के आसपास हो जाता है, लेकिन ज्यादातर पैथोलाजी में यह टेस्ट 2000 रुपये के आसपास है। कुछ लैब में यह 2500 से 4000 रुपये तक की जा रही है। इनमें दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों की लैब भी शामिल हैं। यहां उनके कलेक्शन सेंटर हैं। यही सेंटर जांचों को महंगा कर रहे हैं। कारण कि कलेक्शन सेंटर जांच की दरों में अपना कमीशन भी ...