बागपत, नवम्बर 8 -- Bagpat News: बागपत। बिजली बिल का भुगतान नहीं करना जिला पंचायत राज अधिकारी को भारी पड़ गया है। डीडीओ अरुण पांडे ने जिला पंचायत राज विभाग कार्यालयों की बिजली काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा कार्यालय के किराए का करीब 50 हजार रुपये का भुगतान नहीं करने पर भी खाली किए जाने की चेतावनी दी गई है। डीडीओ अरुण पांडे ने सितम्बर माह में विकास भवन के सभी 23 विभागों के कार्यालयों में अपना अलग विद्युत कनेक्शन लेने के निर्देश जारी किए थे। जिसके क्रम में अन्य सभी विभागों के अधिकारियों ने आवेदन के संबंध में कार्यवाही शुरू कर दी है, जबकि एक माह बीत जाने के बावजूद डीपीआरओ ने अभी तक विद्युत कनेक्शन लेने की कोई कार्यवाही नहीं की है। जिसको लेकर नाराज़ डीडीओ अरुण पांडे ने जिला पंचायत राज विभाग के तीनों कार्यालयों का विद्युत कनेक्शन काटने...