बागपत, अक्टूबर 16 -- Bagpat News: दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। डीटीसी बसों की संख्या में इजाफा किया गया है। पहले इस मार्ग पर केवल तीन बसों का संचालन हो रहा था, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ाकर आठ कर दी गई है। बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, यात्रियों की मांग है कि बसों का संचालन शामली तक भी कराया जाए, ताकि बागपत और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को इसका अधिक लाभ मिल सके। यात्रियों के अनुसार, सीमित संख्या में बसें चलने के कारण आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ता था। विशेषकर नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को परिवहन के स...