Bagpat News: डीएम ने किया मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग सत्र का शुभारंभ
बागपत, अगस्त 2 -- Bagpat News: बागपत। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण तैयारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को डीएम अस्मिता लाल ने शहर के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज में कोचिंग सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। इस योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों द्वारा निशुल्क मार्गदर्शन एवं अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर अपने भविष्य को नई दिशा दे सकें। वर्तमान में 136 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया है और एसएससी एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- Hathras News: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से विद्यार्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.