बागपत, सितम्बर 2 -- Bagpat News: बागपत। डीएम अस्मिता लाल ने मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर कार्यालयीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पटल सहायकों को निर्देशित किया कि कार्यालय में साफ-सफाई एवं सुव्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। आगंतुकों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें तथा कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ अच्छा एवं मधुर व्यवहार किया जाए। डीएम ने विभिन्न पटलों पर रखी पत्रावलियों एवं अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- आज से होगी ईवीएम-वीवीपैट की जांच, डीएम ने देखा हालकार्यालय प्रबंधन का निरीक्षण उन्होंने निर्देश दिए कि सभी फाइलों एवं अभिलेखों का रख-रखाव व्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से किया जाए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर पत्रावलियां आसानी से...