बागपत, अगस्त 21 -- Bagpat News: बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर बूढ़पुर हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर इंटरलॉकिंग टाइल्स रखे जाने की घटना के बाद आरपीएफ ने जांच तेज कर दी है। शुक्रवार को आरपीएफ की टीम ने बूढ़पुर हाल्ट से कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन के बीच लगे निगरानी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। टीम रात के समय संदिग्ध गतिविधियों के साथ-साथ घटनास्थल के आसपास आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की जानकारी जुटा रही है। आरपीएफ ने जांच के दायरे में कासिमपुर खेड़ी स्टेशन से बूढ़पुर हाल्ट के बीच लगे करीब 10 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को शामिल किया है। रिकॉर्डिंग में घटना से पहले और बाद की गतिविधियों पर विशेष नजर डाली जा रही है। टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रात के समय किन लोगों या वाहनों की आवाजाही घटनास्थल के आसपास हुई थी। इसके अलावा आरपीएफ टीम ने आ...