बागपत, सितम्बर 28 -- Bagpat News: बड़ौत। छपरौली रोड पर मलकपुर गांव के पास रविवार रात मेरठ जिले के जलालपुर गांव के एक युवक की ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। जलालपुर निवासी 25 वर्षीय विकास हरियाणा के संभालखा में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। रविवार की रात वह बाइक से संभालखा जा रहा था। मलकपुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह दो भाइयों में बड़ा था और परिवार में पत्नी व एक बेटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जांच अधिकारी इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार का कहना है की तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...