बागपत, जुलाई 18 -- Bagpat News: खेकड़ा। दिल्ली जाने के लिए खेकड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचे सांकरौद गांव के युवक के साथ मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से युवक पटरी और ट्रेन के बीच जा गिरा। ट्रेन चलने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। सांकरौद गांव निवासी फरमान बीती शाम ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए खेकड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचा था। बताया गया कि ट्रेन में चढ़ते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पटरी व ट्रेन के बीच जा गिरा। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी। अपनी जान बचाने के प्रयास में फरमान बुरी तरह घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल फरमान को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्...