Bagpat News: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत
बागपत, सितम्बर 6 -- Bagpat News: सुन्हैडा रेलवे हाल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। क्षेत्र के सुन्हैड़ा गांव में 40 वर्षीय अविवाहित कृष्णपाल शुक्रवार रात खेतों से घर आ रहा था। गांव के रेलवे हाल्ट के पास ट्रैक पार करते समय दिल्ली से शामली जा रही यात्री ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना का पता चलते ही काफी ग्रामीण इकट्ठा हो गए। रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शनिवार दोपहर बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.