बागपत, नवम्बर 2 -- Bagpat News: चांदीनगर। घिटौरा गांव में बिजली उपकरण चोरी करने वाले चोरों ने एक बार फिर वारदात को अंजाम दिया। चोर गांव के भेड़वा मोहल्ले के समीप रखे 250 केवी के ट्रांसफार्मर की बॉडी तोड़कर कीमती सामान निकाल ले गए। ट्रांसफार्मर का बाकी हिस्सा मौके पर ही छोड़ गए। चोरी की इस घटना से करीब 150 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। घिटौरा गांव के भेड़वा मोहल्ले के समीप रखे ट्रांसफार्मर को चोरों ने निशाना बनाया। सुबह जब ग्रामीणों की नजर ट्रांसफार्मर की क्षतिग्रस्त बॉडी पर पड़ी तो चोरी का पता चला। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर...