Bagpat News: ट्रांसफार्मर से सामान चुरा रहे चोर किसानों को देखकर भागे
बागपत, अगस्त 2 -- Bagpat News: बागपत। बागपत कोतवाली क्षे के नौरोजपुर गुर्जर गांव में शुक्रवार की देर रात चोरों ने विद्युत ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चोरी करने का प्रयास किया। वे वारदात को अंजाम दे पाते, इससे पूर्व ही किसान वहां पहुंच गए। जिसके चलते चोर मौके से फरार हो गए। किसानों ने बताया कि रात करीब एक बजे वे नलकूप चलाने के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दो संदिग्ध लोगों को मौके से भागते हुए देखा। पास पहुंचने पर पता चला कि चोर ट्रांसफार्मर को खंभे से नीचे उतार चुके थे और उसका कीमती सामान निकालने की कोशिश कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: ट्रांसफार्मर चुराने का प्रयास किया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.