Bagpat News: ट्रांसफार्मर चोरी कर रहा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
बागपत, अगस्त 29 -- Bagpat News: खेकड़ा। क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव जंगल में बिजली ट्रांसफार्मर चोरी कर रहे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अस्पताल में उसे उपचार दिलवाया गया। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं, गिरफ्तार बदमाश के तीन साथी फरार होने में कामयाब रहे। सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि खेकड़ा कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर पुलिस टीम के साथ शुक्रवार रात बदमाशों की तलाश में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। मुबारिकपुर जंगल में उन्हें एक नलकूप पर आवाज़ सुनाई दी। उन्होंने नलकूप के नजदीक जाकर देखा, तो चार बदमाश नलकूप पर लगे ट्रांसफार्मर को चोरी करने में लगे थे। पुलिसकर्मियों ने नलकूप पर पहुंचकर उन्हें पकड़ने के लिए घेराबंदी करनी शुरू कर दी। पुलिस को देख भागते हुए एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.