बागपत, नवम्बर 22 -- Bagpat News: दाहा। बेगमाबाद गढ़ी गांव में रतना तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल युवती को उपचार के लिए दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेगमाबाद गढ़ी गांव निवासी सतेन्द्र पुत्र धर्मपाल ने दोघट थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 17 नवंबर की सुबह करीब नौ बजे वह अपनी पुत्री नेहा के साथ रहतना तिराहे पर मोटर साइकिल के पास खड़ा था। इसी दौरान बरनावा की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसकी पुत्री नेहा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी और घायल पुत्री को बड़ौत अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सक ने गम्भीर हालत ...