बागपत, सितम्बर 30 -- Bagpat News: बागपत। जिले में सक्रिय ट्यूबवेल चोर गिरोह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बागपत पुलिस को देर रात बड़ी सफलता मिली है। नया गांव उर्फ हमीदाबाद के जंगलों में गश्त के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायल बदमाशों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी बागपत में भर्ती कराया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मंगलवार की रात पुलिस टीम हमीदाबाद नहर के पास गश्त पर थी, तभी पास के एक ट्यूबवेल पर टॉर्च की रोशनी दिखाई दी। यह भी पढ़ें- बागपत : ट्यूबवेल चोर गिरोह के दो बदमाश गोली लगने से घायल, एक फरार संदिग्ध हलचल देखकर जब पुलिसकर्मी सतर्कता से आगे बढ़े तो तीन बदमाश ट्यूबवेल की दीवार में कुम्बल (नकब) काटकर चोरी की कोशिश करते दि...