Bagpat News: टैक्सी चालक रास्ते से लापता, भाई ने लगाई तलाश की गुहार
बागपत, सितम्बर 6 -- Bagpat News: दाहा। बोपुरा गांव निवासी टैक्सी चालक दिल्ली से वापस गांव लौटते समय बिजरौल-बामनौली के बीच रास्ते से अचानक लापता हो गया। उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। युवक के बड़े भाई ने दोघट थाने पर तहरीर देकर उसकी तलाश कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बोपुरा गांव निवासी महमूद पुत्र अय्युब ने दोघट थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई मोमिन दिल्ली में टैक्सी चलाता है। रविवार सुबह वह घर से दिल्ली के लिए गया था। बाद में किसी कारण वह दिल्ली से वापस गांव आने लगा और परिजनों को घर लौटने की सूचना भी दी। इसके बाद बिजरौल- बामनौली के बीच रास्ते से उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और वह लापता हो गया। परिजनों ने मोमिन की काफी तलाश की तथा रिश्तेदारों और परिचितों स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.