Bagpat News: टेंपो से टकराई बाइक, 19 वर्षीय युवक की मौत
बागपत, नवम्बर 9 -- Bagpat News: नाजिम आजाद बागपत। मेरठ जनपद के जानी गांव के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक आगे चल रहे टेंपो से टकरा गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए छपरौली सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार तिलवाड़ा गांव निवासी जयपाल के तीन बेटों में दूसरे नंबर का 19 वर्षीय बेटा कन्हैया कुमार अविवाहित था। शनिवार सुबह वह किसी काम से बाइक पर सवार होकर मेरठ गया था। दोपहर करीब तीन बजे वह मेरठ से अपने गांव तिलवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.