बागपत, जुलाई 10 -- Bagpat News: दाहा। दोघट थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर सुजती गांव स्थित पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय के एक शिक्षक को टीसी जारी न करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित शिक्षक ने दोघट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित शिक्षक उदयवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का एक युवक अपने चाचा के बच्चों की टीसी कटवाने के लिए विद्यालय आया था। शिक्षक ने उसे बताया कि बच्चों के खाते में सीधे सरकारी धनराशि हस्तांतरित होने के कारण नियमानुसार उनकी टीसी जारी नहीं की जा सकती। यह भी पढ़ें- Purnia News: स्थानान्तरण प्रमाण पत्र देने के नाम पर अवैध राशि उगाही में प्रधान शिक्षक से डीईओ ने मांगा स्पष्टीकरण इस बात से नाराज होकर युवक ने शिक्षक को तीन दिन के भीतर जान से मारने...