बागपत, जुलाई 2 -- Bagpat News: आज विभिन्न जिलों में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) परीक्षा होगी। शासन से आदेश हुआ है कि इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग में सेवारत शिक्षकों को अवकाश दिया जाएगा। बीएसए गीता चौधरी ने बताया कि टीईटी परीक्षा में कितने शिक्षक सम्मिलित होंगे इसकी जानकारी नहीं है। वैसे शासन से परीक्षा में सम्मिलित होने वाले शिक्षकों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। यह भी पढ़ें- यूपी टीईटी: 11 केंद्रों पर 14,825 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन अलर्टपशुओं का टीकाकरण शुरू बागपत। पशुओं में फैलने वाली खुरपका व मुंहपका बीमारी से पशुओं को बचाने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से टीकाकरण शुरू कर दिया है। सीवीओ डॉ. अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि जनपद बागपत में 3.36 लाख पशुओं को टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए पशुपाल...