Bagpat News: जैन सम्राट गौरव परीक्षा में 83 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
बागपत, सितम्बर 26 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे के जैन इंटर कॉलेज में शनिवार को जैन मिलन खेकड़ा के तत्वावधान में जैन सम्राट गौरव परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जैन धर्म के सिद्धांतों और शिक्षाओं से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए। परीक्षा दोपहर 12 से एक बजे तक हुई, जिसमें 83 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा के बाद जैन मिलन की ओर से प्रतिभागी सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को परिणाम घोषित होने के बाद विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा के आयोजन में जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत जैन, शिक्षक मोहनलाल जैन, अर्पित जैन और रश्मि यादव का विशेष सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Bijnor News: दशलक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.