Bagpat News: जीजा-सालों के बीच जमकर मारपीट, पुलिस भी पहुंची
बागपत, अगस्त 17 -- Bagpat News: दाहा। दाहा गांव में अपनी ससुराल में आए बहनोई व सगे सालों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। शहजाद पुत्र मीनू निवासी बुढाना मुजफ्फरनगर अपनी ससुराल दाहा में आया हुआ था। बताया कि रविवार शाम उसकी ससुरालियों से कहासुनी हो गई जिसपर साले बहनोई के बीच जमकर मारपीट हुई। दाहा चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि बुढाना निवासी शहजाद व दाहा गांव निवासी उसके साले सलमान,अहसान पुत्रगण आबाज को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.