बागपत, नवम्बर 9 -- Bagpat News: बागपत। जिलेभर में सोमवार को गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया। महिलाओं ने जहां घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा अर्चना की, वहीं अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई। वहीं, जिलेभर में अधिकांश स्थानों पर आज यानि मंगलवार को गोवर्धन पूजा होगी। जिलेभर में सोमवार को गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने घरों में विधि-विधान से गोवर्धन पूजा की। गाय के गोबर से घर के आंगन में गोवर्धन की आकृति बनाकर उसमें गायें, नर-नारी, सूरज, चंद्र आदि बनाए गए। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: शहर में कहीं पर गोवर्धन पूजा हुई, तो कहीं आज होगी इसके बाद भगवान की पूजा-अर्चना विधि-विधान से हुई। मंदिरों में पर हवन-पूजन हु...