बागपत, अगस्त 29 -- Bagpat News: बागपत। शहर से लेकर गांवों तक बंदर और कुत्ते खूंखार हो गए हैं। कुत्ते और बंदर आये दिन लोगों को शिकार बना रहे हैं। शहरों के मुकाबले गांवों में कुत्ते और बंदर काटने के मामले सबसे अधिक आ रहे हैं। जिला अस्पताल में एक दिन में लगभग 30 से 40 लोग एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। यहीं, हाल सीएचसी और निजी अस्पतालों का बना हुआ है। हमलावर हो रहे इन जानवरों को पड़वाने के लिए कई बार ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की है, लेकिन अधिकारी इसकों लेकर गंभीर नहीं हैं। जिसकी वजह से बंदर, कुत्ते आये दिन लोगों पर हमला कर जख्मी कर रहे हैं। कुत्ते बंदर हमलावर होने से जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में बीते तीन माह में बंदर और कुत्ते के हमले से घायल लोगों की संख्...