Bagpat News: जिला कारागार में बहनों ने बंदी भाईयों को बांधी राखी
बागपत, अगस्त 29 -- Bagpat News: खेकड़ा। शुक्रवार को जिला कारागार बागपत में रक्षाबंधन पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने खुले प्रांगण में बंदी भाईयों से मुलाकात की। उनको तिलक कर राखी बांधी। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह आठ बजे हुआ। सुबह से ही बड़ी संख्या में बहनें कारागार पहुंचीं। त्रिस्तरीय जांच व सघन तलाशी के बाद बहनों ने खुले प्रांगण में अपने बंदी भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों ने भी एक-दूसरे को राखी बांधकर पर्व की खुशियां साझा कीं। बाहर से 1023 महिलाएं, 600 बच्चे और 17 पुरुष रक्षाबंधन के लिए आए। जेल प्रशासन ने लगभग 100 से अधिक गरीब बंदियों के लिए राखी और मिठाई की विशेष व्यवस्था की, जिनके परिजन मुलाकात के लिए नहीं आ पाए थे। कार्यक्रम में भाई बहन के इस पवित्र बंधन ने कारागार की दीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.