बागपत, अक्टूबर 3 -- Bagpat News: बागपत। जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में शनिवार दोपहर ड्यूटी पर तैनात वार्ड ब्वॉय को सांप ने डस लिया। इससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चिकित्सकों ने एंटी स्नैक वैनम के 10 इंजेक्शन लगाकर वार्ड ब्वॉय की जान बचाई। शनिवार दोपहर ढाई बजे वार्ड ब्वॉय शिवराज रुहेला सर्जिकल वार्ड में ड्यूटी पर था। वह कुर्सी पर बैठा हुआ था। तभी अचानक सांप ने उसे हाथ में डस लिया। शिवराज के शोर मचाने पर आसपास का स्टाफ मौके पर पहुंचा। उन्होंने शिवराज को तुरंत अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम ने एंटी- स्नैक वैनम के 10 इंजेक्शन लगाए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जहरीले जीवों से रहें सावधान, सर्पदंश पर झाड़फूंक में न गंवाएं जान फार्मासिस्ट मुकेश शर्मा ने बताया कि समय पर इलाज मिलने के कारण फिलहाल श...