Bagpat News: जामुन के पेड़ से गिरकर श्रमिक की मौत
बागपत, जुलाई 3 -- Bagpat News: बिनौली। बिजवाड़ा गांव में गुरुवार सुबह जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरकर मावे की भट्टी पर काम करने वाले 41 वर्षीय श्रमिक की मौत हो गई। बिजवाड़ा गांव निवासी 41 वर्षीय आशु पुत्र जेनुदीन मावे की भट्टी पर दूध निकलवाकर डालने का काम करता है। सुबह करीब नौ बजे वह भट्टी पर दूध डालकर घर आते समय एक बंद पड़े कोल्हू के पास जामुन के पेड़ पर साइकिल खड़ी करके चढ़ गया। इसी दौरान जामुन तोड़ते समय पेड़ की डाल टूट गई। जिससे वह नीचे आ गिरा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पता चलने पर ग्रामीण व परीजन वहां पहुंचे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जामुन के पेड़ से गिरा किशोर गंभीर गंभीर अवस्था में बड़ौत के जीवन ज्योति नर्सिंग होम में ले जाकर भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां बशीरन, पत्नी शमशीदा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.