Bagpat News: जानलेवा हमले के फरार आरोपियों की गिरफ्तार की मांग
बागपत, नवम्बर 19 -- Bagpat News: बागपत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर हटाना गांव में हुए खूनी संघर्ष के मामले में पीड़ित परिवार कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचा। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा। पीड़ित तेजू पुत्र हुक्मी ने बताया कि गत 31 अक्टूबर को उसका भाई राजकुमार और बेटा मनीष ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दिनेश उर्फ छोटू नाम के युवक ने ट्रैक्टर के सामने खड़े होकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के बाद वह वहां से चला गया। कुछ देर बाद दिनेश उर्फ छोटू अपने कई साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर पीड़ित के घर में घुस आया। कुछ आरोपियों के हाथों में पिस्टल, तमंचे और राइफल थीं, जबकि अन्य ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.