बागपत, अक्टूबर 19 -- Bagpat News: बागपत। शहर के कोर्ट रोड स्थित गली नंबर दो में पेयजल पाइपलाइन का लिकेज ठीक करने पहुंची नगर पालिका की टीम पर हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पीड़ित कर्मचारी की तहरीर पर कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। दरअसल, शहर की कोर्ट रोड स्थित गली नंबर दो में कुछ समय पूर्व जल निगम द्वारा पेयजल पाइपलाइन डालने के लिए पूरे रास्ते और पक्की सड़क को बुरी तरह से तोड़ दिया गया था। कार्य पूरा होने के बाद भी सड़क को उसकी मूल स्थिति में ठीक न किए जाने के कारण स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों में भारी नाराजगी और रोष था। लोगों का कहना था कि बार-बार सड़क टूटने से उन्हें आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था और धूल-मिट्टी के कारण उनका जीना मुहाल हो गया था। दो दिन पहले नगर पालिका क...