बागपत, अगस्त 6 -- Bagpat News: बागपत। विधायक, सांसद से लेकर जम्मू कश्मीर और बिहार समेत कई राज्यों के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक का हिसावदा गांव में पैतृक मकान है। करीब एक हजार गज की पुरानी हवेली में पूर्व राज्यपाल कभी परिवार के साथ रहा करते थे। हवेली में उनके हिस्से में 60 गज जमीन आती है, जिसमें 4 पुराने कमरे बने हुए है। जिनकी हालत खंडहर से कम नहीं है। बुधवार को पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंचे खाप चौधरी और नेता पूर्व राज्यपाल के मकान की हालत देखकर दंग रह गए। खाप चौधरियों ने कहा कि इतने बड़े पदों पर रहते हुए भी वे कभी अपने निजी मकान की हालत नहीं सुधार पाए, इससे बड़ी इमानदारी की मिशाल कहां देखने को मिलेगी। हिसावदा गांव का एक ऐसा मोहल्ला है, जिसमें केवल हवेलियां ही हवेलियां है। ये सभी हवेलियां 300 से 370 वर्ष पुरानी है। इन्हीं पुरानी हवेलियों मे...