बागपत, अक्टूबर 4 -- Bagpat News: बड़ौत। जिला क्रिकेट एसोसिएशन बागपत के तत्वावधान में आयोजित बागपत प्रीमियर लीग के दसवें संस्करण का खिताब बागपत चैलेंजर ने अपने नाम कर लिया है। दिलीप विहार बड़ौत स्थित विजय भाव क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में बागपत चैलेंजर ने बागपत रॉयल को 44 रन से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बागपत चैलेंजर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 183 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अथर्व चौहान ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 114 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु यादव ने 32 और युवांशु ने 12 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। जीत के लिए 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बागपत रॉयल की टीम दबाव में नजर आई और निर्धारित ओवरो...