बागपत, अक्टूबर 15 -- Bagpat News: बागपत। बागपत के क्रिस्टु ज्योति स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क किया गया। प्रधानाचार्या डा. जेस्सी जोस ने बताया कि कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार चौहान, क्षेत्राधिकारी बागपत व खेकड़ा ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने तथा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अनजान लिंक से बचने, ओटीपी साझा न करने और सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी सावधानी से साझा करने ...