Bagpat News: जमीन पर कब्जे की शिकायत करने वाले पर ही कार्रवाई
बागपत, अक्टूबर 18 -- Bagpat News: सरकारी जमीन पर कब्जे और जान से मारने की धमकी की शिकायत करने वाले बावली गांव निवासी विनोद के खिलाफ ही पुलिस ने शांति भंग में कार्रवाई कर दी। इससे नाराज विनोद ने एक सप्ताह में मामले की जांच कर कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री कार्यालय पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। विनोद के अनुसार, उसने तीन अक्तूबर को तहसील दिवस में गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की थी। आरोप है कि 16 अक्तूबर को पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसके ही खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई कर दी। विनोद का कहना है कि आरोपी अब भी उसे धमकी दे रहे हैं। उसने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि एक सप्ताह में कार्रवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.