बागपत, अक्टूबर 2 -- Bagpat News: नगर के नेहरू रोड आर्य नगर निवासी एक युवक के साथ जन सेवा केंद्र पर मारपीट और नुकीली चीज से वार कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, आर्य नगर निवासी सतेन्द्र कुमार पुत्र बलजोर सिंह अपने पड़ोस में स्थित 'जिंदल जन सेवा केन्द्र' पर बाला जी का टिकट कराने गए थे। आरोप है कि दुकान संचालक मनीष जिंदल पुत्र सतीश जिंदल ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब सतेन्द्र ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ बुरी तरह मारपीट की और सिर पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया।सिर में गंभीर चोट लगने और खून बहने के कारण पीड़ित मौके पर ही बेहोश हो गया। शोर-शराबा सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो आरोपी ने भविष्य में दुकान पर दि...