Bagpat News: जन्माष्टमी: छात्र-छात्राओं ने बनाई सुंदर बांसुरी और मटकी
बागपत, सितम्बर 4 -- Bagpat News: अमीनगर सराय। कस्बे के चिल्ड्रनस एकेडमी स्कूल में जन्माष्टमी पर्व के मौके पर बांसुरी व मटकी बनाओ प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने एक से बढ़कर एक बांसुरी और मटकी बनाकर सभी का मन मोह लिया। स्कूल की ओर से विजेता बच्चों को पुरुस्कृत किया गया। स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर हांडी बनाओ, बांसुरी सजाओ प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठवीं तक के छात्र-छात्राओ ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने बांसुरी सजाओं प्रतियोगिता में फूलों और पत्तियों से बांसुरी सजाई। मटकी बनाओ प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं में कक्षा छह से अतिशा, तान्या, आराध्या, इशराना, तम्मना, नक्षत्र, कक्षा सात से अवनि, इति, मन्नत, ऋषभ, कक्षा आठ से सक्षम, भूमि, ऑफिया, अविका, अगम शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Ghumla News: भास्कर एज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.