बागपत, अक्टूबर 26 -- Bagpat News: बागपत। जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएम दिव्यांशु पटेल के निर्देशन में प्रगणकों को मोबाइल ऐप के माध्यम से जनगणना का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले में करीब तीन हजार कार्मिक इस अभियान को पूरा कराएंगे। पहले चरण में 17 प्रशिक्षण बैचों के माध्यम से 690 कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू किया गया है। तहसील बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, नगर पालिका बड़ौत और नगर पंचायत अमीनगर सराय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें विशेष प्रस्तुतीकरण के माध्यम से डिजिटल प्रक्रिया समझाई गई। प्रगणकों को मोबाइल ऐप के इस्तेमाल, आंकड़े दर्ज करने और अभ्यास की जानकारी दी जा रही है। इसके लिए परीक्षण पहचान पत्र और गणना खंड आवंटित करने की प्रक्रिया भी की जा रही है। एडीएम राजीव रॉय, जनगणना नोडल अधिकारी शिप्रा गु...