बागपत, सितम्बर 29 -- Bagpat News: बागपत। दोघट कस्बे में सोमवार को ग्रेटर नोएडा से छुट्टी आए यूपी पुलिस के सिपाही की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। सिपाही की मौत से परिजनों का रो रोकर बुराहाल है। मंगलवार को पुलिस कर्मियों ने राजकीय सम्मान के साथ सोनू को अंतिम सलामी दी। वहीं बागपत सांसद ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। दोघट कस्बा की पट्टी तिरोसिया निवासी वीरेन्द्र सिंह का बेटा सोनू कुमार (30 वर्ष) यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर ग्रेटर नोएडा में तैनात था। सोमवार को वह घर पर गर्भवती पत्नी स्वाति को चिकित्सक को दिखाने के लिए छुट्टी लेकर आया था। देर शाम घर पर सोनू की अचानक तबियत बिगड़ गई और चक्कर आने पर वह गिर गया। परिजन आनन फानन में उसे बड़ौत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोनू के श...