बागपत, अगस्त 18 -- Bagpat News: बागपत। बड़ौत की फ्रेंड्स कॉलोनी में कमरे में चारपाई पर सो रहे 12वीं कक्षा के छात्र के पैर में सांप ने डस लिया। इसके अलावा छपरौली निवासी युवक के पैर में भी सांप ने डस लिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों को एंटी रैबीज की 10-10 वैक्सीन लगाने के बाद मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। बड़ौत की फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी गौतम ने बताया कि रविवार रात 12वीं कक्षा का छात्र तुषार कमरे में चारपाई पर सो रहा था। परिवार के अन्य सदस्य दूसरी चारपाई पर सो रहे थे। सोमवार की सुबह करीब तीन बजे एक सांप कमरे में आया और चारपाई पर सो रहे तुषार के पैर में डस लिया। सांप के काटते ही तुषार नींद से जाग गया और शोर मचा दिया। लाइट जलाने पर सांप मिल गया, जिसे उन्होंने मार दिया। सांप का फोटो दिखाकर चिकित्सक से उपचार कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रे...