बागपत, अक्टूबर 3 -- Bagpat News: रमाला। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह युवक पर छात्रा को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। छात्रा के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे युवक के घर से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मां ने आरोपी नितिन उर्फ भोंदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। इसके बाद उसके न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। यह भी पढ़ें- गन्ने के खेत में नाबालिग से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...