बागपत, सितम्बर 12 -- Bagpat News: बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा ने सहेली के भाई पर नशीला पदार्थ पिलाकर दो दिनों तक रेप करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने बताया कि उसकी कक्षा में पढ़ने वाली सहेली का भाई कशिफ को वह दो साल से जानती है। आरोप लगाया कि 28 अगस्त को कशिफ ने बागपत बुला लिया। बागपत में मिला कशिफ उसे लेकर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर रिवर पार्क के पास स्थित होटल में ले गया। वहां पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे बेहोश हो गई। इसके बाद होटल के एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर उसने होटल के कमरे से भागने का प्रयास किया, तो कशिफ ताला लगाकर चला गया। आरोप लगाया कि कशिफ दो दिन तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और विरोध ...