Bagpat News: छह माह से तकनीकी खामियों में फंसी वृद्धा और विधवा पेंशन
बागपत, जुलाई 13 -- Bagpat News: बागपत। जिले के वृद्धा और विधवा पेंशनधारकों को पिछले छह माह से पेंशन की राशि नहीं मिल सकी है। आधार प्रमाणीकरण, केवाईसी और डीबीटी से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों के चलते भुगतान प्रक्रिया प्रभावित होने से बुजुर्गों और निराश्रित महिलाओं को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। पेंशन जारी कराने के लिए लाभार्थी समाज कल्याण विभाग और बैंकों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। सरकार की ओर से पात्र लाभार्थियों को प्रतिमाह एक हजार रुपये पेंशन दी जाती है, जिससे बुजुर्ग और विधवा महिलाएं अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करती हैं। इस बार जनवरी के बाद से उनके खातों में कोई राशि नहीं पहुंची है। सामान्य तौर पर तीन-तीन माह के अंतराल पर भुगतान किया जाता है, लेकिन इस बार दो किस्तें एक साथ लंबित होने से लाभार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.