बागपत, सितम्बर 9 -- Bagpat News: दाहा। दोघट कस्बे के जंगल से होकर जा रही हाइटेंशन विद्युत लाइन से अज्ञात चोरों ने रात्रि में करीब 1500 मीटर तार चोरी कर ले गए। जेई टीकरी बिजली घर परवेज आलम ने विद्युत विभाग बागपत थाने पर तहरीर दी है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटना की जानकारी जुटाने में लगी है। टीकरी बिजलीघर से निरपुडा-दोघट मार्ग पर दोघट के जंगल में आ रही विद्युत लाइन के तारों को चोरों ने रात्रि में काट लिया। मंगलवार सुबह खेतों में कार्य करने गए किसानों ने विद्युत पोल से तार गायब देख दोघट थाने व टीकरी बिजली घर पर इसकी सूचना दी। तार चोरी की सूचना मिलते ही दोघट थाना पुलिस घटना की जानकारी जुटाने में जुटी है।थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि तार चोरी किए जाने की सूचना मिलने पर खेतों में गए और आस पास गन्ने के खेतों में इसकी तलाश की गई। घ...