Bagpat News: चोरों ने खंगाले किसानों के नलकूप, पुलिस जांच में जुटी
बागपत, अक्टूबर 10 -- Bagpat News: क्षेत्र के रटौल और गढ़ी कलंजरी गांव में चोरों ने एक ही रात में 10 से अधिक किसानों के नलकूपों को निशाना बनाकर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान और सिंचाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गढ़ी कलंजरी गांव में चोरों ने यशपाल, रामकुमार, रामचंद्र, रामकला, धर्मवीर, बदले और वीरपाल के नलकूपों के ताले तोड़कर भीतर रखा कीमती सामान चोरी कर लिया। वहीं, रटौल निवासी सुंदर सैनी ने बताया कि शाम को परिजन नलकूप का ताला लगाकर घर लौटे थे। सुबह खेत पहुंचने पर ताला टूटा मिला और अंदर से कट-आउट, स्टार्टर, फावड़ा, बैटरी व पंप गायब थे। जब उन्होंने आसपास के किसानों को सूचना दी, तो पता चला कि पास स्थित इंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.