Bagpat News: चोरी और आर्म्स एक्ट के मुकदमों में सात आरोपियों को सुनाई गई सजा
बागपत, जुलाई 29 -- Bagpat News: बागपत। बागपत और बड़ौत कोतवाली पर दर्ज हुए चोरी और आम्र्स एक्ट के मुकदमों में बुधवार को न्यायाधीश ने सात आरोपियों को सजा सुनाई, साथ ही सभी आरोपियों पर अर्थदंड़ भी लगाया गया। अर्थदंड़ अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास के आदेश भी जारी किए गए। एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि वर्ष 2024 में हिमांशु निवासी न्यू रामनगर बिनौली के खिलाफ बड़ौत कोतवाली पर बाइक व मोबाइल चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे के विवेचक ने कुछ दिनों बाद ही चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी थी। बुधवार को न्यायाधीश ने आरोपी चोर हिमांशु को 18 माह 13 दिन की सजा सुनाई, साथ ही उस पर 500 रुपये का अर्थदंड़ लगाया। इसके अलावा बागपत कोतवाली वर्ष 2025 में दर्ज हुए ई-रिक्शा और मोबाइल चोरी के मुकदमे में आरोपी विजय निवासी लोनी को 10 माह छह दिन की सजा सुनाई गई, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.