Bagpat News: चेन लूट का मुकदमा दर्ज
बागपत, नवम्बर 3 -- Bagpat News: खेकड़ा। क्षेत्र के घिटोरा गांव में धीर सिंह का परिवार रहता है। धीर सिंह के पुत्र नवीन ने बताया कि उसकी मां लाड़ो घर से घेर में जा रही थी। तभी रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके गले से साढ़े तीन तोले की सोने की चेन झपट ली। जिससे उसका गला भी चोटिल हो गया। उसके शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे बाइक दोडाते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर का कहना है कि नवीन की तहरीर पर घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भैंसा चोरी का मुकदमा दर्जखेकड़ा। क्षेत्र के बसी गांव से 30 अक्टूबर की रात बदमाशों ने महासिंह का भैंसा चोरी कर लिया था। बदमाश महासिंह को कमरे में भी बंद कर गए थे। पुलिस ने अब घटना का मुकदमा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.