बागपत, अक्टूबर 17 -- Bagpat News: बागपत। सिनौली गांव में चार दिन से लापता 60 वर्षीय महिला का शव शनिवार सुबह उसके घेर के पीछे स्थित तालाब में मिला। इसका पता चलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तालाब से शव निकलवाया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सिनौली निवासी कंवरपाल मान खेतीबाड़ी करते हैं। उनके दो बेटे गौरव मान सीआईएसएफ और राहुल मान आरपीएफ में तैनात हैं। परिवार में उनकी पत्नी सतबीरी देवी, दोनों पुत्रवधुएं रूपा और वर्षा तथा तीन बच्चे साथ रहते हैं। कंवरपाल ने बताया कि 14 अक्टूबर की सुबह उनकी पत्नी सतबीरी अचानक लापता हो गई। कई जगह उसे तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी गई।

तालाब में मिला लापता महिला का शव शनिवार सुबह ...