Bagpat News: चारागाह की जमीन पर उगाये गए चारे से भरेगा गोवंशों का पेट
बागपत, जुलाई 12 -- Bagpat News: गौशालाओं में आश्रय लेने वाले गोवंश अब हरे चारे के लिए नहीं तरसेंगे। पशुपालन विभाग जल्द ही जिलेभर की 20 से अधिक सरकारी गौशलाओ को फसल उगाने के लिए चारागाह की भूमि देगा। जिससे गौशाला में रह रहे गोवंशों को भरपेट हरा चारा मिल सकेगा। राजस्व विभाग के साथ ही पशुपालन विभाग ने जिले की तीनों तहसीलों में स्थित चारागाह की भूमि चिन्हित करना शुरू कर दिया है। गौशालाओ में आश्रय लेने वाले गोवंशों के हरे चारे की समस्या का निस्तारण करने के लिए पशुपालन विभाग अब चारागाह की भूमि गौशालाओं को खेती करने के लिए देगा। गौशाला प्रबंधन समिति चारागाह की भूमि पर गौवंशों के लिए चारे की फसल उगाएगी, जिससे हरे चारे की समस्या का समाधान होगा। हालाकि सरकार से मिलने वाली 50 रुपए प्रति पशु चारे की राशि जारी रहेगी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.