Bagpat News: चाय पीने रुका पशु व्यापारी, पिकअप से दो भैंस चोरी
बागपत, अगस्त 21 -- Bagpat News: बड़ौत। बड़ौत-बावली चुंगी के पास चाय पीने के लिए रुके पशु व्यापारी की पिकअप से दो भैंस चोरी हो गईं। पीड़ित ने कुछ लोगों पर भैंस चोरी करने का आरोप लगाते हुए बड़ौत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चरखी दादरी (हरियाणा) के सावड़ गांव निवासी रविंद्र पुत्र साधु सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पिकअप में दो भैंस लेकर आ रहे थे। वह बड़ौत-बावली चुंगी से आगे उन्होंने सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर चाय पीने चले गए। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग उनकी गाड़ी से भैंस उतारकर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की। इसके बाद उसे जानकारी हुई कि उसकी भैंसों को जमशाद पुत्र भूरा निवासी थाने वाली गली, बुढ़ाना और उसके दो-तीन साथियों ने चोरी किया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.