बागपत, अगस्त 25 -- Bagpat News: दाहा। दोघट थाना पुलिस ने दोघट कस्बे में एक व्यक्ति को चाइनीज मांझे के साथ दबोचा। पुलिस ने चाइनीज मांझा बिक्री करने पर उसका चालान कर दिया। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि पुलिस को एक व्यक्ति विवेक कुमार पुत्र मंगलसेन निवासी दोघट पट्टी भोजान प्लास्टिक के बोरे में चाइनीज मांझा ले जाता मिला। उसके पास से 20 चक्री चाइनीज मांझे की मिली है जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: चाइनीज मांझे की बिक्री को लेकर युवाओं ने किया प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...